Jalandhar News: जालंधर में नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई, तोड़ा गया अवैध निर्माण

नगर निगम की टीम ने पहले कई बार नोटिस भेजकर निर्माण को हटाने के लिए कहा था, लेकिन परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अंततः आज पुलिस बल की मदद से यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Muskaan Dogra
2 Min Read
जालंधर में नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई
Highlights
  • वेस्ट हलके में प्रशासन ने की कार्रवाई
  • पुलिस और नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई
  • आरोपी के खिलाफ 5 मामले दर्ज, अभी भी फरार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत प्रशासन ने एक नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वेस्ट हलके में नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्रवाई का लक्ष्य दीपक उर्फ शुभम के घर पर बनाई गई अवैध सीढ़ी और शटर को हटाना था।

नगर निगम (Municipal Corporation) की टीम ने पहले कई बार नोटिस भेजकर निर्माण को हटाने के लिए कहा था, लेकिन परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अंततः आज पुलिस बल की मदद से यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जालंधर में नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई
जालंधर में नशा तस्कर के घर पर कार्रवाई

एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 5 मामले दर्ज

एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि दीपक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कुल 5 मामले दर्ज हैं। पहला मामला 2017 में और आखिरी हाल ही में दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी के घर पर कई बार छापेमारी की, लेकिन वह अब भी फरार है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नगर निगम के एटीपी सिमरन पाल सिंह ने कहा कि बिल्डिंग प्लान पास नहीं होने के कारण कई नोटिस दिए गए थे और परिवार को पर्याप्त समय दिया गया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नोटिस की प्रतियां उपलब्ध हैं और नगर निगम बिना नोटिस के कोई कार्रवाई नहीं करता।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *