Skip to content

Bomb Threat: शहर के तीन नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, दहशत का माहौल

Bomb Threat
Bomb Threat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बरनाला। Bomb Threat: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खबर है कि ई-मेल के जरिए तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बरनाला ( Barnala ) जिले के तीन नामी स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद पूरे शहर में डर और दहशत का माहौल बन गया। यह धमकी टंडन इंटरनेशनल स्कूल, वाई.एस. ग्रुप और आर्यभट्ट स्कूल को दी गई है।

ई-मेल के जरिए मिली धमकी

जानकारी देते हुए टंडन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर शिव सिंगला ने बताया कि जब उन्होंने सुबह स्कूल की आधिकारिक ई-मेल चेक की तो उसमें बम की धमकी वाली मेल मिली। जांच करने पर पता चला कि यह मेल सिर्फ उनके स्कूल को ही नहीं, बल्कि शहर के दो अन्य बड़े स्कूलों—वाई.एस. ग्रुप और आर्यभट्ट स्कूल को भी भेजी गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

धमकी की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता का माहौल बन गया। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इस घटना की सूचना जिला पुलिस प्रमुख को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और स्कूलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।