Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने UPSC चयनित युवाओं को किया सम्मानित

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज UPSC में चयनित हरियाणा के युवाओं के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चयनित युवाओं की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य की नई ऊँचाइयों के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष हरियाणा ( Haryana ) के कुल 77 युवा UPSC में सफलता प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया, जिनमें एकांश ढुल ने देश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “युवा अब सिफारिशों पर निर्भर नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और कड़ी तैयारी के दम पर सफलता हासिल कर रहे हैं। यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है।”

‘मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना’ की भी घोषणा की। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को UPSC और HCS की तैयारी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में UPSC व HCS कोचिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे, ताकि सभी योग्य युवा बिना किसी आर्थिक बाधा के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस अवसर पर अधिकारियों, शिक्षकों और चयनित युवाओं के माता-पिता की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उन्हें सफलता की ओर मार्गदर्शन देने का एक महत्वपूर्ण कदम है।