Punjab Weather Update: पंजाब में बारिश का कहर, नष्ट हुईं फसलें, तेज़ हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

पंजाब (Punjab) के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल बर्बाद कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Weather Update
Highlights
  • पंजाब के कई जिलों में गेहूं की फसल बर्बाद
  • तेज हवाओं की रफ्तार 85 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना
  • 22 जिलों में बारिश और 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के कई हिस्सों में मौसम ने कहर बरपाया है। पंजाब, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में तेज बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के चलते बड़े पैमाने पर जन और संपत्ति का नुकसान हुआ है।

विशेष रूप से पंजाब (Punjab) के कई जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की फसल बर्बाद कर दी है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तूफान की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है। तेज हवाओं की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी दिल्ली के लिए पीली चेतावनी जारी की गई है, जिसमें बारिश और गरज के साथ तूफान की संभावना जताई गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पंजाब में आज 22 जिलों में बारिश की चेतावनी है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली जिलों में गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोगा, बठिंडा और बरनाला सहित 13 अन्य जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे), आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *