Skip to content

Haryana News: पीएम गतिशक्ति पहल के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मिलेगी नई गति

Anurag Rastogi
Anurag Rastogi
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को तेज करने के लिए 42 प्रमुख परियोजनाओं को मैप किया है, जबकि 40 अन्य परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। पीएम गतिशक्ति पहल के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल बुनियादी ढांचे को गति मिलेगी, बल्कि यह निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और हरियाणा को लॉजिस्टिक्स तथा औद्योगिक विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में भी सहायक होगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम गतिशक्ति को सभी प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्रीय योजना उपकरण के रूप में अपनाने से पारदर्शिता, दक्षता और बेहतर परिणाम सुनिश्चित होंगे। राज्य सरकार इस पहल के माध्यम से विकास के हर क्षेत्र में सुधार लाने और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में अग्रसर है।