Jalandhar News: केंद्र सरकार पंजाब को आधुनिक रेल सुविधा देने के लिए प्रयासरत: सुशील शर्मा
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिल्ली–कटरा वंदे भारत ट्रेन को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का जालंधर (
Jalandhar
) में स्टॉपेज 2 अप्रैल से विधिवत शुरू हो चुका है, जिसका नोटिफिकेशन रेल विभाग द्वारा जारी किया जा चुका है और इसकी पुष्टि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा की गई है जो क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सुविधा है। ऐसे में बिना तथ्यों की पुष्टि किए भ्रम फैलाने वाले बयान देना जिम्मेदार जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।