Jalandhar News: जालंधर में पूर्व DSP के बेटे ने की PNB में लूट, पुलिस कमिश्नर ने किया खुलासा

जालंधर (Jalandhar) कमिश्नरेट पुलिस ने पीएनबी (Punjab National Bank) में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Muskaan Dogra
2 Min Read
Jalandhar PNB Loot
Highlights
  • सिमरनजीत उर्फ अमरिक सिंह पकड़ा गया
  • खुरला किंगरा बैंक में गन प्वाइंट पर लूट
  • पिता की मौत के बाद नशे में फंसे आरोपी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में बीते दिन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) कमिश्नरेट पुलिस ने पीएनबी (Punjab National Bank) में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान से सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी ग्रीन मॉडल टाउन के रूप में हुई है जो रिटायर्ड डीएसपी का बेटा है, जिनकी मौत हो चुकी है।

रास्ते में बदले कपड़े

बता दे कि यह घटना खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज-2 में हुई थी। वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर खांबड़ा की ओर फरार हो गए थे। रास्ते में उन्होंने कपड़े बदले और दूसरे रास्ते से वापस लौट आए।

Jalandhar PNB Loot
Jalandhar PNB Loot

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा कि पिता के मरने के बाद सिमरनजीत नशे का आदी हो गया था न। अपने साथियों के साथ मिलकर वह नशा बेचने भी लगा और करने भी लगा। इसी के चलते उसने बैंक लूट की योजना बनाई।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर, तीन जिंदा कारतूस और लूटी गई नकदी का हिस्सा भी बरामद किया है। यह पिस्टल कहां से आया है और किसका है इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *