Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में बाबासाहेब डॉ. बी आर अंबेडकर जी की जयंती की तैयारियां शुरू

Jalandhar News: जालंधर में बाबासाहेब डॉ. बी आर अंबेडकर जी की जयंती की तैयारियां शुरू
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में बाबासाहेब डॉ. बी आर अंबेडकर जी की जयंती (14 अप्रैल) के लिए तैयारियां चल रही हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई, सड़क मरम्मत और सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। विशेष रूप से बाबासाहेब डॉ. बी आर अंबेडकर चौक पर तैयारियां की जा रही हैं क्योंकि इस पवित्र दिन पर जालंधर के सभी निवासी यहां श्रद्धांजलि अर्पित करने आते हैं। आज हल्का प्रभारी नितिन कोहली ने वहां नतमस्तक हो कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

नितिन कोहली ने अपील की

मेयर विनीत धीर और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे। उन्होंने चल रही तैयारियों का आकलन किया और कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। नितिन कोहली ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. बी आर अंबेडकर जी के सिद्धांत हमें सामाजिक समानता, न्याय, सद्भाव और निष्पक्षता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने और इस पवित्र दिन को पूर्ण सम्मान के साथ मनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हलका प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को समय पर और उचित तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि यह दिन जालंधरवासियों के लिए यादगार बन सके। सभी विभाग और लोग इस दिन को मनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। जनता की भागीदारी से शहर के चौकों और सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे यह दिन जालंधरवासियों के लिए और भी खास हो गया है।