Skip to content

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता जी का हालचाल जानने घर पहुंचे AAP नेता नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता जी का हालचाल जानने घर पहुंचे AAP नेता नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां श्रीमती पुष्पा देवी का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

इस बीच, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से कई लोग उनका हालचाल जानने अस्पताल और सुशील रिंकू के घर पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी के जालंधर (Jalandhar) सैंट्रल हलके के प्रभारी नितिन कोहली, जालंधर के मेयर वनीत धीर, पूर्व मेयर जगदीश राजा, पार्षद हरजिंदर सिंह लाडा, जसविंदर सिंह बिल्ला, बब्बी चड्ढा आज माता जी का हालचाल जानने सुशील रिंकू के घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने पूर्व सांसद सुशील रिंकू से श्रीमती पुष्पा देवी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, श्रीमती पुष्पा देवी को कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें थीं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

फिलहाल उनकी हालत में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। सुशील रिंकू ने सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है जो उनकी माता के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी माता कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे घर और अस्पताल में लोग पहुंच कर माता जी के जल्द स्वास्थ्य होने के लिए दुआएं कर रहे हैं।