Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी से श्रमिक संगठनों की मुलाकात, न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के लिए जताया आभार

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी से श्रमिक संगठनों की मुलाकात, न्यूनतम वेतन बढ़ोतरी के लिए जताया आभार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज भारतीय मजदूर संघ सहित विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में न्यूनतम वेतन में की गई ऐतिहासिक बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने इस अवसर पर कहा, "हरियाणा सरकार सदैव श्रमिकों के हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के श्रमिक वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन स्तर को बेहतर करना है।"

आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी का निर्णय इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार लाएगा और उन्हें आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि सरकार की यह पहल श्रमिकों के लिए अत्यंत सकारात्मक है और इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि श्रमिक वर्ग सरकार के प्रयासों का पूरा समर्थन करेगा और हरियाणा की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में योगदान देगा।