Haryana News: हरियाणा में क्रोनिक किडनी रोग मरीजों के लिए बड़ी राहत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा सरकार ने क्रोनिक किडनी रोग (CKD) से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025–26 में राज्य के सरकारी अस्पतालों में CKD मरीजों को लगभग 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सेशन प्रदान किए गए।
यह पहल मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत का कारण बनी है, क्योंकि डायलिसिस और दवाइयों की लगातार जरूरत होने के कारण आर्थिक बोझ काफी बढ़ जाता है। मुफ्त डायलिसिस सेवाओं के माध्यम से मरीजों को नियमित उपचार प्राप्त करने में आसानी हो रही है।