Punjab News: मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य में रोजगार सृजन और प्रशासनिक दक्षता को बड़ा बढ़ावा देते हुए पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने आज योजना विभाग में 70 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया को औपचारिक रूप से मंजूरी प्रदान कर दी है।
यहां जारी एक प्रेस बयान में यह खुलासा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने एक प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब (
Punjab
) सरकार विभागीय कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि दो प्रमुख संस्थाओं—सांख्यिकी निदेशालय तथा आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड—के अधीन विभिन्न ग्रुप-ए, बी और सी श्रेणियों के पदों पर सीधी भर्ती शुरू करने की औपचारिक स्वीकृति दे दी गई है।