Skip to content

Haryana News: मंत्री रणबीर गंगवा ने जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश

Haryana News: मंत्री रणबीर गंगवा ने जल आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा ( Haryana ) के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को प्रदेशभर में जल आपूर्ति प्रणाली की समीक्षा करने और सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जलघरों में लगे फिल्टर की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और गर्मियों के मद्देनजर पानी के स्टोरेज एवं वैकल्पिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए, ताकि नहर बंदी के दौरान किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मंत्री ने अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश देते हुए कहा कि जल आपूर्ति प्रणाली को मजबूत करना, लीकेज को दूर करना, नालों की डी-सिल्टिंग कराना और हर घर तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुँचाना प्राथमिकता होनी चाहिए।