डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: अप्रैल (April) का महीना स्कूल और कॉलेज के छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियोंसे भरा हुआ है। इस महीने की शुरुआत 3 अप्रैल को सरकारी छुट्टी से हुई, और आगे भी कई छुट्टियां आने वाली हैं।
पंजाब सरकार (Punjab Government) ने अप्रैल महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहारों के लिए छुट्टियों की घोषणा की है। अगली छुट्टी (Holiday) मंगलवार, 14 अप्रैल को बैसाखी के अवसर पर होगी, जो संविधान के संस्थापक डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती भी है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके बाद, भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर 19 अप्रैल को पंजाब में (Punjab) सरकारी अवकाश रहेगा। हालांकि 19 अप्रैल रविवार को पड़ रहा है और स्कूल-कॉलेज समेत अधिकांश विभाग पहले से ही बंद हैं, फिर भी इस अवकाश का आम जनता पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।









