Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
Punjab News: पंजाब में 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद, एक महिला समेत चार गिरफ्तार
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़/फगवाड़ा।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए कपूरथला पुलिस ने एक महिला समेत चार गुर्गों को गिरफ्तार करके एक पाकिस्तान समर्थित नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और दोषियों के कब्जे से 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ला के बलविंदर सिंह, अमृतसर के गोहलवाड़ की सुमनप्रीत कौर, अमृतसर के गांव दाऊके के निवासी हरपाल सिंह और जसकरनबीर सिंह के रूप में हुई है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस (
Punjab Police
) टीमों ने उनकी स्लेटी रंग की मारुति बलीनो कार भी जब्त कर ली है।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]