Punjab News: सीमा पार से नशा तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार, 4.13 किलो हेरोइन बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
individuals linked to a cross-border drug smuggling module arrested
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो आरोपियों को 4.13 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

यह जानकारी आज यहां पंजाब (Punjab) के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कपूरथला, फगवाड़ा के पलाही गेट निवासी आतिश सुमन (22) और अमृतसर के गांव बोपाराय कलां निवासी स्विंदर सिंह उर्फ सुंदरी (28) के रूप में हुई है।

Individuals linked to a cross-border drug smuggling module arrested
Individuals linked to a cross-border drug smuggling module arrested

जेल में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी यूरोप-आधारित हैंडलरों और जेल में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे, जो सीमा पार से नशे की तस्करी और फिर माझा तथा दोआबा क्षेत्रों में इसकी सप्लाई में उक्त मुलजिमों की मदद करते थे। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के लिए मामले में आगे-पीछे के संबंधों की जांच की जा रही है। कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने आरोपी आतिश सुमन को 220 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था, जिसकी आगे की पूछताछ में 670 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई, जिससे उसके पास से कुल 890 ग्राम हेरोइन बरामद हो गयी है।

3.24 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आतिश सुमन द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर पुलिस टीमों ने उसके साथी स्विंदर सिंह उर्फ सुंदरी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 3.24 किलो हेरोइन की बड़ी बरामदगी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है। इस संबंध में अमृतसर के पुलिस थाना सुल्तानविंड में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 21-सी और 29 के तहत एफआईआर नंबर 64 दिनांक 27-03-2026 दर्ज की गई है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *