Skip to content

Punjab News: पंजाब में महिलाओं को इस तारीख से मिलेंगे पैसे, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Bhagwant Mann
Bhagwant Mann
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) की महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के संबंध में सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब ( Punjab ) में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के संबंध में सरकार की ओर से एक बड़ा अपडेट आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने ट्वीट करके इस बारे में अब जानकारी दी है।

13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू

पार्टी ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा है कि महिलाओं को हर महीने रु1000 मिलेंगे; इसके अतिरिक्त, SC समुदाय की महिलाओं को रु1500 प्रति माह मिलेंगे। इसका रजिस्ट्रेशन 13 अप्रैल से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सरकार ने कहा है कि पंजाब सरकार महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को दी जाने वाली यह वित्तीय सहायता उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगी और घरेलू खर्चों में भी काफी राहत प्रदान करेगी।