Toll Plaza Free: पंजाब में आज सभी टोल प्लाजा होंगे फ्री, किसानों ने किया ऐलान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, पंजाब।
Toll Plaza Free: पंजाब में आज सभी टोल प्लाजा 3 घंटे के लिए टोल फ्री करने का ऐलान किया है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दे कि पंजाब में आज यानि 4 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टोल प्लाजा बंद रहेंगे।
आजाद किसान मोर्चा (ए.के.एम.) पंजाब (
Punjab
) ने 4 मई को राज्यभर के टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया द्वारा किसानों और मजदूरों की मांगों पर चर्चा के लिए बैठक का न्योता मिलने के बाद संगठन ने अपना फैसला बदल दिया है।