Skip to content

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से किया संवाद, तैयारियों का लिया जायजा

Haryana News: सीएम नायब सैनी ने पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों से किया संवाद, तैयारियों का लिया जायजा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री (नायब सिंह सैनी) ने पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम पहुंचकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती प्रक्रिया के उम्मीदवारों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) ने मौके पर अभ्यर्थियों से उनकी तैयारियों के बारे में जानकारी ली और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का भी फीडबैक लिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

सुविधाओं को लेकर जानकारी ली

इस दौरान मुख्यमंत्री ने PMT साइट के बाहर बनाए गए रेस्ट एरिया का भी निरीक्षण किया और वहां मौजूद अभिभावकों से मुलाकात की। उन्होंने उम्मीदवारों और उनके परिवारों की सुविधाओं को लेकर भी जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहा, जहां युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर संतोष भी जताया।