Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपए का सोना गायब, मच गया हड़कंप

Jalandhar News: जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से लाखों रुपए का सोना गायब, मच गया हड़कंप
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (Jalandhar) में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के लॉकर से लाखों का सोना गायब होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बैंक के लॉकर से लाखों का सोना गायब हो गया है जिससे बैंक प्रबंधन पर सवाल उठ रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के माहिरा गेट में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के लॉकर से लाखों का सोना गायब हो गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि बैंक के लॉकर में उन्होंने सोने के गहने रखे हुए थे जोकि अब गायब हो चुके है।

15 साल से लॉकर चल रहा

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनका 15 साल से इस बैंक में लॉकर चल रहा है और आज जब उन्होंने लॉकर खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि लॉकर से सारा सामान गायब हो चूका था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

परिवार ने बताया कि बैंक प्रशासन ने लॉकर की सुरक्षा को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं ली और मामले को टालने की कोशिश की। वहीं पीड़ित परिवार ने इसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है। मौके पर जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों और सुरक्षा प्रबंधकों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग इस घटना से परेशान हैं और बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।