Skip to content

Haryana News: राज्य सरकार ने महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए शुरू की नई योजना

Arti Singh Rao
Arti Singh Rao
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: राज्य सरकार महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर पूरी तरह सजग और गंभीर है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हाल ही में जानकारी दी कि महिला एवं किशोरी सम्मान योजना के अंतर्गत “मेनस्ट्रुअल हाइजीन मिशन” को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य “स्वच्छता, सम्मान और सशक्तिकरण” है। इसके तहत 10 से 45 वर्ष आयु वर्ग की बीपीएल श्रेणी की महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा और उन्हें निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा आरती सिंह राव ( Arti Singh Rao ) ने कहा, “यह पहल महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ-साथ उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।” सरकार का यह कदम महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।