Skip to content

Haryana News: हरियाणा कैबिनेट ने BC-A/BC-B नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्रों की वैधता की पुष्टि की

Haryana News: हरियाणा कैबिनेट ने BC-A/BC-B नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्रों की वैधता की पुष्टि की
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( Nayab Singh Saini ) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 17 नवंबर, 2021 की अधिसूचना के तहत जारी BC-A और BC-B नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्रों की वैधता को लेकर प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने निर्णय लिया कि वर्ष 2024-25 के दौरान, 23 जुलाई, 2024 से पहले जारी किए गए सभी BC-A/BC-B नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र सभी प्रयोजनों के लिए वैध होंगे। यह कदम हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024 में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 3069 पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापनों को ध्यान में रखते हुए लिया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इस निर्णय से संबंधित उम्मीदवारों को किसी प्रकार की वैधता या आवेदन में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें सरकारी व शैक्षिक प्रक्रियाओं में प्रमाणपत्रों का पूरा लाभ मिलेगा।