Skip to content

Haryana News: हरियाणा में 14 मई को 13 जिलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल

Haryana News: हरियाणा में 14 मई को 13 जिलों में राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा सरकार 14 मई को बाढ़ संभावित 13 जिलों में एक साथ राज्य स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रही है। यह अभ्यास गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में किया जाएगा। वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ( Sumita Misra ) ने बताया कि यह व्यापक अभ्यास 2023 और 2025 में आई बाढ़ की घटनाओं से मिले अनुभवों के आधार पर राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण कदम है। यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा राज्य सरकार का उद्देश्य इस मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रणाली की तैयारी, प्रशासनिक प्रतिक्रिया और स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को और प्रभावी बनाना है।