Skip to content

Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, मौसम विभाग ने तूफान और बारिश का जारी किया अलर्ट

Monsoon Alert
Monsoon Alert
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Alert: भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग ने बड़े बदलाव की भविष्यवाणी की है। एक बड़ा मौसमी संकट आने वाला है। मौसम विभाग ने भीषण तूफान की चेतावनी जारी की है। पंजाब (Punjab) और दिल्ली समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में मौसम में बदलाव आने वाला है। तूफान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ( IMD ) ने दिल्ली के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले 3 घंटों में दिल्ली के कई हिस्सों में धूल भरी हवाओं के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

धूल भरी हवाएं चलने की संभावना

हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, संभवतः 50 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब में 27 मई तक लू की चेतावनी जारी की है, जबकि 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस दौरान कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जारी रहने वाली लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक 'येलो अलर्ट' लागू रहेगा।