Power Cut: जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, 3 से 4 घंटे नहीं आएगी बिजली, पढ़ें इलाके के नाम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Power Cut in Jalandhar News: जालंधर और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार (5 मई) को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत कार्य और सुरक्षा के मद्देनज़र पेड़ों की कटाई की जाएगी, जिसके चलते कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए पावर कट लगाया जाएगा।
जालंधर
(Jalandhar)
ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 11 केवी धालीवाल यूपीएस फीडर बंद रहेगा। इस दौरान गांव धालीवाल, गखल, गिल, सफीपुर, वडाला, सहझांगी और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। विभाग का कहना है कि यह कार्य भविष्य में होने वाली तकनीकी दिक्कतों को रोकने के लिए जरूरी है।