Punjab News: छत्तबीड़ चिड़ियाघर में गर्मी से राहत के खास इंतजाम, भालुओं को रोजाना 100 किलो बर्फ, जानवरों के लिए विशेष डाइट प्लान लागू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: बढ़ते तापमान को देखते हुए महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क, छत्तबीड़ द्वारा अपने जानवरों के स्वास्थ्य और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए गर्मियों हेतु व्यापक आहार योजना लागू की गई है।
वन एवं वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (
Lal Chand Kataruchakk
) के नेतृत्व में बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए चिड़ियाघर में गर्मी के मौसम के दौरान प्रत्येक भालू को प्रतिदिन 100 किलोग्राम आइस क्यूब उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। हाइड्रेशन और ठंडक बनाए रखने के लिए भालुओं के साथ-साथ बंदरों और हाथियों को ताजे तरबूज भी दिए जा रहे हैं।