Skip to content

St Soldier News: सेंट सोल्जर कॉलेज में 'पेपर बचाओ, पेड़ बचाओ' विषय पर जागरूकता कार्यशाला की आयोजित

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज, जालंधर के इको क्लब विभाग द्वारा कॉलेज डायरेक्टर डॉ. वीना दादा के मार्गदर्शन में 'पेपर बचाओ, पेड़ बचाओ' विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने एम.एस.टी. परीक्षाओं के बाद बची हुई अप्रयुक्त प्लेन शीट्सको एकत्रित कर उन्हें अलग किया, ताकि उनका भविष्य में पुनः उपयोग किया जा सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कागज़ की अनावश्यक बर्बादी को रोकना तथा पेड़ों के संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करना था। [caption id="attachment_21909" align="aligncenter" width="1200"] "Save Paper Save Tree" "Save Paper Save Tree"[/caption] इस अवसर पर ग्रुप चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को कागज़ का विवेकपूर्ण उपयोग करने, उसे व्यर्थ न गंवाने तथा अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण- अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सकारात्मक पहलें भविष्य में बड़े बदलाव ला सकती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं हरित वातावरण सुनिश्चित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें संसाधनों के पुनः उपयोग और संरक्षण के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। यह कार्यशाला न केवल संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम बनी।