Skip to content

Jalandhar News: पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक बिगड़ी तबीयत
पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक बिगड़ी तबीयत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब BJP के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनोरंजन कालिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वह गुरु नानकपुरा रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने पहुंचे थे इसी दौरान वह बेहोश हो गए। [caption id="attachment_21905" align="aligncenter" width="1200"] पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक बिगड़ी तबीयत पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक बिगड़ी तबीयत[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।