Skip to content

Kolkata Godown Collapse: कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 लोगों की मौत; 50-60 मजदूर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Kolkata Godown Collapse
Kolkata Godown Collapse
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, कोलकाता। Kolkata Godown Collapse: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कोलकाता (Kolkata) में एक निर्माणाधीन गोदाम ढह गया है जिसमें 5 लोगों की मौत और 50 से 60 लोग मलबे के नीचे दब गए है। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण कोलकाता (Kolkata) के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका है। [caption id="attachment_21901" align="aligncenter" width="1200"] Kolkata Godown Collapse Kolkata Godown Collapse[/caption]

घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

मलबे में दबे 13 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 9 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है। [caption id="attachment_21902" align="aligncenter" width="1200"] Kolkata Godown Collapse Kolkata Godown Collapse[/caption] लोहे के भारी-भरकम बीम को काटने के लिए गैस कटर और मलबे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है। वहीं मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं। राज्य सरकार ने स्थिति पर नजर रखने के लिए नवान्न में कंट्रोल रूम खोल दिया है।