Skip to content

Train Accident: दो ट्रेनों के आपस में भयानक टक्कर, 1 की मौत, 40 से ज्यादा गंभीर घायल

Bedford Train Accident
Bedford Train Accident
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, लंदन। Train Accident: दो ट्रेनों की आपस में भीषण टक्कर होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि दो ट्रेनों की आपस में भयानक टक्कर हो गई जिसमें एक यात्री की मौत और कई घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक लंदन (London) के उत्तर में दो ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। टक्कर वाली जगह पर इमरजेंसी सर्विस की टीमें तुरंत पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

बेडफोर्ड शहर के बाहर टक्कर

बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेनें लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन की ओर दक्षिण दिशा में जा रही थीं, तभी बेडफोर्ड शहर के बाहर उनकी टक्कर हो गई। वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती में कराया गया है। [caption id="attachment_21544" align="aligncenter" width="1200"] Bedford Train Accident Bedford Train Accident[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ट्रेन बेडफोर्डशायर शहर के दक्षिण में उन लाइन पर आपस में टकराई, जो मध्य लंदन के सेंट पैनक्रास स्टेशन को मध्य इंग्लैंड से जोड़ती हैं। आपातकालीन सेवाओं ने घटनास्थल पर कई तरह के संसाधन तैनात किए, जिनमें 'ईस्ट ऑफ इंग्लैंड एम्बुलेंस सर्विस' की एयर एम्बुलेंस और खतरनाक घटनाओं से निपटने वाली टीम भी शामिल थी। इस हादसे को लेकर ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस ने कहा कि उसके अधिकारी टक्कर वाली जगह पर जांच कर रहे हैं। बेडफ़ोर्डशायर पुलिस और बेडफ़ोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू टीम भी मौके पर मौजूद है। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे इस इलाके में न जाएं।