Skip to content

Chandigarh Medical Store Firing: चंडीगढ़ कैशियर मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, SI समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Suspend
Suspend
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Chandigarh Medical Store Firing: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि चंडीगढ़ कैशियर मर्डर में बड़ी कार्रवाई करते हुए SI समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर-11 में श्री कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चंडीगढ़ पुलिस में ड्यूटी में लापरवाही लापरवाही बरतने पर 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

पुलिस लाइन में हाजिरी लगाएंगे

इन पुलिसकर्मियों में थाना-11 के SI बचित्तर सिंह, लेडी कांस्टेबल सुमन, पुलिस पोस्ट लेक पर तैनात सीनियर कांस्टेबल रॉबिन, थाना-3 की लेडी कांस्टेबल दीक्षा और थाना आईटी पार्क की सीनियर लेडी कांस्टेबल जसपाल कौर शामिल हैं। अब ये पुलिस लाइन सेक्टर-26 में हाजिरी लगाएंगे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

चंडीगढ़ के एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह ने इन्हें सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। जांच में सामने आया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए नाकों पर जांच के दौरान ड्यूटी में इन्होंने लापरवाही की, जिससे फायरिंग के आरोपी भागने में कामयाब रहे।