डेली संवाद, नई दिल्ली।
Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार, 8 जून को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 3,470 रुपये घटकर 10 ग्राम के लिए 1.51 लाख रुपये रह गई है।
वहीं चांदी 15,748 रुपये सस्ती होकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपये प्रति किलो थी, यानी सिर्फ 8 दिनों में चांदी करीब 22 हजार रुपये तक टूट चुकी है। वहीं सोना भी जनवरी के अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 25 हजार रुपये सस्ता हो गया है।
[caption id="attachment_18098" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
बाजार में बिकवाली बढ़ी
विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान फिलहाल नकदी (कैश) की ओर बढ़ रहा है। आमतौर पर युद्ध या तनाव के समय सोना-चांदी सुरक्षित निवेश माने जाते हैं, लेकिन इस बार निवेशक अपने कीमती धातुओं के निवेश को बेचकर नकदी जमा कर रहे हैं, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी है।
इसके अलावा जनवरी 2026 में सोना और चांदी दोनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो के ऑलटाइम हाई स्तर तक पहुंची थी। ऊंचे स्तर पर खरीदारी करने वाले बड़े निवेशक अब मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) कर रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा है।
सर्राफा बाजार में गिरावट
बाजार जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की रणनीति के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सर्राफा बाजार में जारी गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।