Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में भयानक सड़क हादसा, बच्चे समेत 4 लोगों की मौत और पांच घायल

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा
जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में भीषण हादसा हो गया है जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के भोगपुर में जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है बताया जा रहा है कि दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई है जिसमें चार लोगों की मौत और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। [caption id="attachment_22272" align="aligncenter" width="1200"] हाईवे पर भीषण सड़क हादसा Accident[/caption]

अस्पताल में भर्ती

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में एक 2 वर्षीय बच्चा, एक फौजी, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

किशनगढ़ के पास डिवाइडर पार करते समय उनकी कार की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।