Skip to content

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD ने बारिश और आंधी का जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में इस समय भयानक गर्मी पड़ रही हैं। बीते दिन भी गर्मी ने कहर बरपाया जिसके चलने लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह पंजाब में मौसम में तेजी से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस हफ्ते में पंजाब (Punjab) के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। राज्य के अधिकांश जिलों में सप्ताह की शुरुआत में भीषण गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि मानसून की गतिविधि तेज होने के साथ ही सप्ताह के अंत में गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वर्षा होने की आशंका है। [caption id="attachment_7219" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

मानसून की गति बढ़ रही

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून की गति बढ़ रही है और इसका प्रभाव पंजाब के कई हिस्सों में भी देखा जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 3 जुलाई से बादल छाने लगेंगे और कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

बता दे कि कुछ इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।मौजूदा पूर्वानुमान के अनुसार, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित कई जिलों में छिटपुट से मध्यम बारिश होने की संभावना है।