Jalandhar News: जालंधर के MLA रमन अरोड़ा से ED ने 9 घंटे तक की पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दर्ज हुआ बयान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: आम आदमी पार्टी (AAP) के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering Case Punjab) मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए। ED द्वारा जारी समन के बाद विधायक रमन अरोड़ा सुबह करीब 11 बजे जालंधर स्थित ED कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की गई। देर शाम वह कार्यालय से बाहर निकले। इस दौरान सफेद कुर्ता-पायजामा पहने उनके ED दफ्तर पहुंचने की वीडियो भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora ED Inquiry) से धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बयान दर्ज किया गया। ED की यह कार्रवाई पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा दर्ज किए गए आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले के आधार पर की जा रही है। विजिलेंस पहले ही इस मामले में विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर चुकी है।