Skip to content

Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, रिश्वत लेते इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार

Bribe
Bribe
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस थाना शुतराना, तहसील पातड़ां, जिला पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) जसविंदर सिंह को 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव बकराहा, तहसील पातड़ां, जिला पटियाला के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

20,000 रुपये रिश्वत की मांगी

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार अपने पड़ोसियों के साथ हुई लड़ाई में घायल हो गए थे। इस संबंध में राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टर ने उनका उपचार करते हुए मामले की सूचना पुलिस थाना शुतराना को दी थी और आरोपी अधिकारी बाद में घायल व्यक्तियों के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंचा था।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी एएसआई ने हमला करने वाले दूसरे पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता द्वारा अनुरोध किए जाने पर आरोपी एएसआई 18,000 रुपये रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया।

18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

अवैध रिश्वत देने के लिए तैयार न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 18,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।