डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) के पॉश इलाके मॉडल टाउन में एक कीमती इमारत को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। मामले में कपूर अस्पताल के संचालक डॉ. जशनीव कपूर और राजन सिद्धू आमने-सामने हैं, जिसके चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी है।
डॉ. जशनीव कपूर का दावा है कि उन्होंने 2022 में इस प्रॉपर्टी की पूरी कीमत चुकाकर इसकी रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली थी और सभी दस्तावेज उनके पक्ष में हैं। अब जब इस प्रॉपर्टी के दाम चौगुना हो चुके हैं, तो राजन सिद्धू इसे वापस हथियाने के हथकंडे अपना रहा है। उनका कहना है कि वह अपनी ही संपत्ति पर जा रहे थे, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पर लगाया आरोप
वहीं दूसरी ओर राजन सिद्धू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी पर उनका कब्जा है और उनके पास अदालत का स्टे आदेश मौजूद है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बिना कोर्ट आदेश के एक पक्ष का समर्थन कर रही है और मामले में पक्षपात किया जा रहा है।
[caption id="attachment_21487" align="aligncenter" width="1200"]
जालंधर में करोड़ों की प्रॉपर्टी को लेकर मशहूर डॉक्टर और प्रॉपर्टी कारोबारी में विवाद[/caption]
राजन सिद्धू का यह भी कहना है कि विवाद 21.74 मरले की इस संपत्ति और पैसों के लेन-देन से जुड़ा है। उन्होंने डॉ. कपूर और विनोद अरोड़ा पर ब्लैकमेलिंग के आरोप भी लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उनके हैं और वह इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती देंगे।
थाना प्रभारी का कहना है कि वे मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। वहीं, दूसरे थाने के प्रभारी का कहना था कि दोनों पक्षों के दावों और दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।