Skip to content

LPG Gas Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 29 रुपए महंगा, 3 महीने में 89 रुपए बढ़े दाम

LPG Gas Cylinder Price Hike
LPG Gas Cylinder Price Hike
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Gas Cylinder Price Hike: आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें शनिवार रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। राजधानी दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर 913 रुपए की बजाय 942 रुपए में मिलेगा। पिछले तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की वृद्धि की गई थी। ऐसे में मार्च से जून के बीच घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपए महंगा हो चुका है। बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं और मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा। [caption id="attachment_16324" align="aligncenter" width="1200"] lpg lpg[/caption]

703 रुपए का नुकसान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और घरेलू बिक्री पर हो रहे नुकसान के कारण गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े हैं। कंपनियों का दावा है कि उन्हें प्रत्येक घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा था। मौजूदा बढ़ोतरी से भी इस नुकसान की केवल आंशिक भरपाई ही हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

गौरतलब है कि इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 31 रुपए तक का इजाफा किया गया था। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 11 रुपए की वृद्धि की गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 821.50 रुपए हो गई है।

अभी और बढ़ेंगे रेट

एलपीजी के साथ-साथ हाल के हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल कुल मिलाकर 7.50 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हुए, जबकि सीएनजी की कीमत में करीब 6 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं।

कैसे तय होती है LPG सिलेंडर की कीमत?

एलपीजी सिलेंडर की कीमत तय करने में कई कारक अहम भूमिका निभाते हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, गैस आयात और परिवहन लागत, बॉटलिंग एवं वितरण खर्च शामिल होते हैं। इसके अलावा सरकार की टैक्स और सब्सिडी से जुड़ी नीतियां भी गैस सिलेंडर की अंतिम कीमत को प्रभावित करती हैं। लगातार बढ़ती गैस कीमतों के बीच आम लोगों की चिंता बढ़ गई है और घरेलू बजट पर इसका असर साफ दिखाई देने लगा है।