Skip to content

Punjab News: आरटीओ दफ्तर में विजिलेंस का छापा, खंगाला गया रिकॉर्ड, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Vigilance Bureau
Vigilance Bureau
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने मानसा के आरटीओ कार्यालय में अचानक छापेमारी की। यह कार्रवाई विशेष रूप से ‘काऊ सेस’ (Cow Cess) से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के लिए की गई थी। हालांकि, आरटीओ, डीटीओ और एसएसओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के अवकाश पर होने के कारण टीम को पूरी तरह से दस्तावेजों की विस्तृत जांच करने में कठिनाई हुई।

प्रारंभिक जांच शुरू

विजिलेंस टीम ने मौके पर मौजूद रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_22086" align="aligncenter" width="1200"] आरटीओ दफ्तर में विजिलेंस का छापा आरटीओ दफ्तर में विजिलेंस का छापा[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

विजिलेंस के डीएसपी Sandeep Singh ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई है और मुख्य फोकस ‘काऊ सेस’ रिकॉर्ड की गहन जांच पर है। एजेंटों की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन यदि भविष्य में कोई संदिग्ध भूमिका सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ कार्यालय को निर्देश

विभाग ने आरटीओ कार्यालय को निर्देश दिए हैं कि संबंधित रिकॉर्ड जल्द से जल्द विजिलेंस टीम को उपलब्ध कराया जाए, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।