Skip to content

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: आज, शुक्रवार (26 जून) को सोने और चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आ रही है। वैश्विक बाजारों में बिकवाली और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर सख्त रुख अपनाने के कारण पिछले दो-तीन दिनों से बाजार दबाव में है। इसी वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में आज (25 जून) की तुलना में 940 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कल इसकी कीमत 1,41,070 रुपये थी, जो आज घटकर 1,40,130 रुपये हो गई है। [caption id="attachment_22082" align="aligncenter" width="1200"] Gold-Silver Price Gold-Silver Price[/caption] इसी तरह, 22 कैरेट सोने की कीमत में आज 860 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। कल की कीमत 1,29,220 रुपये थी, जो आज घटकर 1,28,360 रुपये हो गई है। कल, 25 जून को, चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी। इसकी तुलना में, आज कीमतों में 100 रुपये प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कल चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी और आज यह 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वैश्विक बाजार में अमेरिकी डॉलर 13 महीनों के उच्चतम स्तर 101.50 पर पहुंच गया है। इससे सोने पर दबाव पड़ रहा है।