डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार से चार दिनों तक पंजाब (Punjab) में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के लिए मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
दिन के तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, जून के पहले सप्ताह में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दूसरे सप्ताह में गर्मी और बढ़ जाएगी। वहीं, मंगलवार को पंजाब में मौसम गर्म बना रहा जिसके चलते दिन के तापमान में वृद्धि हुई।
[caption id="attachment_18258" align="aligncenter" width="800"]
Punjab Weather Update[/caption]
बता दे कि बठिंडा को छोड़कर बाकी सभी जिलों में दिन का तापमान अभी भी 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। बठिंडा में दिन का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं मानसून के केरल में 4 जून को पहुंचने की उम्मीद है, जो कि सामान्य तिथि से लगभग तीन दिन देरी से है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में केरल पहुंचने की संभावना है।