Skip to content

Khan Sir: खान सर के कोचिंग सैंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गार्ड घायल, मचा हड़कंप, देखें VIDEO

Khan Sir Patna
Khan Sir Patna
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, पटना। Khan Sir: बिहार की राजधानी पटना में (Patna) चर्चित शिक्षक खान सर (Khan Sir) के कोचिंग संस्थान के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो कोचिंग संस्थानों के छात्रों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मुसल्लहपुर हाट स्थित खान क्लासेस और ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े छात्रों के बीच हुए विवाद के दौरान पत्थरबाजी और फायरिंग (Firing) की घटना सामने आई। इस दौरान खान क्लासेस के एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कोचिंग संस्थानों के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की भी सूचना है।

पूरे इलाके में भगदड़

अचानक हुई हिंसा से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई और स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान खान क्लासेस के बाहर लगे बैनर और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। उपद्रवियों ने संस्थान के बाहर तोड़फोड़ की, जिससे परिसर में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कई पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कदमकुआं थाना प्रभारी जन्मजेय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग और हिंसा का आरोप लगाया है। खान क्लासेस की ओर से दी गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि दूसरे पक्ष ने गोलीबारी की, जबकि ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़े लोगों ने भी खान क्लासेस के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

खान सर की प्रतिक्रिया

घटना के बाद शिक्षक खान सर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है और बेहतर परिणामों के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व उनकी संस्था को निशाना बना रहे हैं। खान सर ने कहा -
हमलावरों ने कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की। उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है और फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं।
खान सर (Khan Sir) ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उनके सुरक्षा गार्ड ने कुछ हमलावरों की पहचान भी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के पीछे पास के एक कोचिंग संस्थान से जुड़े लोग हो सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू

वहीं, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घायल गार्ड सहित स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। हालांकि, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।