Skip to content

Bomb Threat: पंजाब सचिवालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Bomb Threat
Bomb Threat
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Bomb Threat: पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि सचिवालय के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम होने की बात कही गई थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत अलर्ट कर दिया गया। धमकी मिलने के बाद सचिवालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।