Skip to content

Muzaffarpur Hospital Fire: अस्पताल में लगी भीषण आग, 5 मरीजों की मौत और 20 से ज्यादा झुलसे

Muzaffarpur Hospital Fire
Muzaffarpur Hospital Fire
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Hospital Fire: अस्पताल में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी जिसमें 5 मरीजों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू वार्ड में अचानक आग भड़क उठी।

20 से ज्यादा लोग झुलसे

वहीं आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत में घुटन भरा और जहरीला धुआं भर गया। इस हादसे में 5 मरीजों की मौत हो गई है और कई 20 से ज्यादा लोग झुलस गए है। जानकारी अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी। इसके बाद ICU में लगे एसी में ब्लास्ट हुआ। इसकी वजह से आग तेजी फैली।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों ने मौके से स्टाफ के गायब होने का आरोप लगाया। परिजन अपने मरीजों को स्ट्रैचर से बाहर ले जाते दिखे। ICU वार्ड 5वीं फ्लोर पर है, जिसकी वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आई। वहीं मरने वालों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर के 57 वर्षीय उदय कुमार, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान हो सकी है। CM सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जताया है।