Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में 19 जुलाई को लगेगा वोटर लिस्ट SIR 2026 का स्पेशल कैंप, पोलिंग बूथों पर मौजूद रहेंगे BLO

Dc Varjit Walia
Dc Varjit Walia
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों के अनुसार, जालंधर जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर रविवार, 19 जुलाई 2026 को वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( एस.आई.आर) 2026 के तहत स्पेशल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर- कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह स्पैशल कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे, जहां सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ ) अपने-अपने पोलिंग बूथ पर व्यक्तिगत तौर से मौजूद रहेंगे और वोटरों को एन्यूमरेशन फॉर्म भरने और जमा करने में मदद करेंगे।

गलतियों को सुधारने पर ध्यान देंगे

वालिया ने निर्देश जारी करते हुए, कहा कि जिन बी.एल.ओ. ने एन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर लिया है, वह बी.एल.एज के साथ बैठक करने और गलतियों को सुधारने पर ध्यान देंगे। जिन बूथों पर फॉर्म के डिजिटाइजेशन का काम अभी बाकी है, वहां डिजिटाइजेशन में तेज़ी लाने के साथ-साथ बाकी फॉर्म भी जमा किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जिन बूथों पर फॉर्म जमा करने का काम अभी बाकी है, वहां फॉर्म जमा करने और डिजिटाइजेशन, दोनों कामों को समान प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। जिला चुनाव अधिकारी ने अपील की कि जिन योग्य वोटरों ने अभी तक अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए है, वह 19 जुलाई को अपने पोलिंग स्टेशन पहुंचें और एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करें तथा इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें। इसके साथ ही, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों से भी अपील की कि वे ज़्यादा से ज़्यादा योग्य वोटरों को इस स्पेशल कैंप में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।