Skip to content

Punjab News: पंजाब बंद के दौरान बड़ा हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी से टकराकर पुलिसकर्मी की मौत

बताया जा रहा है कि घर लौटते समय उनकी स्कूटी सड़क पर लगाई गई रस्सी से टकरा गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Punjab News: पंजाब बंद के दौरान बड़ा हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी से टकराकर पुलिसकर्मी की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर जिले में बंद के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भंडारी पुल के नजदीक हुए हादसे में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की जान चली गई।

रस्सी से टकराई स्कूटी

बताया जा रहा है कि घर लौटते समय उनकी स्कूटी सड़क पर लगाई गई रस्सी से टकरा गई, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मुताबिक, पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।

इसी बीच उन्हें घर से सूचना मिली कि उनका बेटा अचानक बीमार हो गया है। बेटे की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही वह तुरंत स्कूटी लेकर घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में भंडारी पुल के पास बंद के चलते प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर रस्सी बांधी हुई थी।

मौके पर ही मौत

बताया जा रहा है कि जल्दबाजी में जाते समय पुलिसकर्मी को यह रस्सी दिखाई नहीं दी और उनकी स्कूटी उससे जा टकराई। रस्सी से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

वहीं हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।