Skip to content

Jalandhar News: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, लगा लंबा जाम

बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। टिप्पर चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया।

Jalandhar News: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, लगा लंबा जाम
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर-अमृतसर फ्लाईओवर से टिप्पर नीचे गिर गया है।

फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के पीएपी से अमृतसर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि जेसी रिजॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वह फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा।

बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक बस खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी थी। टिप्पर चालक ने बस को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया।

बड़ा नुकसान होने से बचा

वहीं राहत की बात यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन चालक इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। हालांकि, दुर्घटना के बाद फ्लाईओवर और आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात को डायवर्ट किया और जाम को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस क्रेन की मदद से फ्लाईओवर के नीचे गिरे टिप्पर को हटाने का काम कर रही है।