Skip to content

Haryana News: करनाल में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में इस पहल को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

Haryana News: करनाल में 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में आयोजित 77वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए लोगों की भागीदारी को बेहद जरूरी बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इसका समाधान केवल सरकारी योजनाओं और नीतियों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर योगदान देना होगा।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में इस पहल को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान प्रदेश में 1 करोड़ 52 लाख पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नवीनीकरण की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में ड्रेन नंबर-1 और ड्रेन नंबर-2 के नवीनीकरण की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।