Skip to content

Punjab News: सीएम भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जान क्या है पूरा मामला

बता दे कि ये मामला 10 जनवरी 2020 में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस का आरोप है कि इस हिंसक प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Punjab News: सीएम भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जान क्या है पूरा मामला
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को नोटिस जारी किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सीएम मान को नोटिस जारी किया है। बता दे कि ये मामला 10 जनवरी 2020 में बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस का आरोप है कि इस हिंसक प्रदर्शन में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

हाईकोर्ट ने रद्द की थी FIR

जिसके बाद दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा और अन्य धाराओं में FIR दर्ज की गई थी लेकिन बाद में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने FIR रद्द कर दी थी। हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई।

इस याचिका पर CJI सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की बेंच ने सुनवाई करते हुए प्रतिवादियों से जवाब मांगा।

कई नेताओं के नाम शामिल

बता दे कि इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के नाम शामिल किए गए। इनमें हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, बलजिंदर कौर, मनजीत सिंह बिलासपुर और सर्वजीत कौर शामिल थे।