Jalandhar News: लैंड पुलिंग पॉलिसी 2026 पर भाजपा का हमला, अशोक सरीन हिक्की बोले- किसान अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने मिलने के बाद पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग पॉलिसी 2026 पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह नीति विकास नहीं, बल्कि पंजाब के किसानों की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश है। आम आदमी पार्टी ने पहले पंजाब को नशे, गैंगस्टर राज, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की आग में झोंका, अब किसानों की जमीन पर भी नजर डाल दी है।
अशोक सरीन हिक्की ने कहा, "भगवंत मान सरकार सुन ले, पंजाब का किसान अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। यह जमीन हमारे पूर्वजों की विरासत है, इसे किसी बिल्डर, किसी दलाल या किसी राजनीतिक स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ने देंगे। "उन्होंने कहा कि आज पंजाब का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। चुनावों में किसानों के नाम पर वोट लेने वाली आम आदमी पार्टी अब किसानों के अधिकारों पर ही हमला कर रही है। यदि यह नीति किसानों के हित में है तो सरकार बताए कि किसान संगठनों और गांवों से खुली सहमति क्यों नहीं ली गई?